Type Here to Get Search Results !

भरतपुर में जंगल में बने एक कमरे से 66 LED टीवी जब्त


भरतपुर की कामां थाना पुलिस ने जंगल में बने एक कमरे पर कार्रवाई करते हुए 66 LED जब्त की हैं। घने जंगल में एक कमरा बना हुआ था जिसके बारे में जब पुलिस को पता लगा तो पुलिस ने आज मौके पर जाकर कमरे की तलाशी ली, तो वहां कोई आरोपी तो नहीं मिला लेकिन कमरे में 66 LED रखी हुई मिली। पुलिस को सूचना मिली थी की लुहेसर के जंगलों में एक कमरा बना हुआ है जहां आपराधिक गतिविधियां हो रही हैं। जिसके बाद आज सुबह पुलिस ने जंगल में जाकर दबिश दी, कमरे का ताला लगा हुआ था। पुलिस ने आसपास तलाश की तो वहां कोई व्यक्ति नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर कमरे को चेक किया तो कमरे में LED टीवी के डिब्बे रखे हुए थे। एक डिब्बे में तीन LED रखी हुई थी। जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस को अंदेशा है की सभी LED चोरी की हैं। जिसके बाद पुलिस कमरे के मालिक की तलाश में लग गई है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.