Type Here to Get Search Results !

60 हजार की रिश्वत लेते नॉन मैनेजर व एकाउंटेंट को लोकायुक्त ने पकड़ा

कटनी में किया ट्रैप, धान मिलिंग का बिल पास कराने मांगी थी रकम 

जबलपुर। लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने कटनी में सिविल सप्लाई कार्पोरेशन (नॉन) के जिला प्रबंधक सहित एकाउंटेंट को 60 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। नॉन प्रबंधक संजय सिंह ठाकुर व एकाउंटेट धीरज मिश्र ने धान मिलिंग व परिवहन का बिल पास कराने रिश्वत मांगी थी। इस संबंध में बताया गया कि माधव नगर निवासी ईश्वर रोहरा ने लोकायुक्त एसपी संजय साहू से शिकायत में बताया कि उसका 20 लाख रुपए का बिल पास करने मप्र सिविल सप्लाई कार्पोरेशन के प्रबंधक ने 60 हजार रुपए रिश्वत मांगी है और रकम न देने पर बिल पास न करने की धमकी दी है। एसपी के निर्देश पर डीएसपी दिलीप झरबड़े के नेतृत्व में टीम ने नॉन कार्यालय में दबिश दी और योजनाबद्ध तरीके से रिश्वत की रकम लेते संजय सिंह व धीरज मिश्र को रंगे हाथ पकड़ लिया। ट्रैप दल में इंस्पेक्टर स्वपनिल दास, भूपेंद्र इवान बदल सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.