Type Here to Get Search Results !

शेखू कट्टा, शूटर वसीम पेठा के अवैध निर्माण जमींदोज कर 5 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त


  सिविक सेंटर चौपाटी के समीप टपरा बनाकर कर रहे थे कारोबार 

जबलपुर। सिविक सेंटर चौपाटी के समीप बेशकीमती शासकीय जमीन पर दबंगई की दम पर अवैध कब्जा कर वैराइटी आइस्क्र ीम, ऑटोडील/वाहन रिपेयरिंग, फोटोकॉपी केबिन, जूस सेंटर एवं चाय-नास्ता की दुकानों को सुबह-सुबह पुलिस, प्रशासन एवं जेएमसी की संयुक्त टीम ने बुल्डोजर चलाते हुए जमींदोज कर दिया। माफिया ने 5 करोड़ की शासकीय जमीन पर कब्जा करते हुए करीब 15 लाख रुपए की लागत से निर्माण कराया था, जिसे तोड़ दिया गया है। कार्रवाई दौरान विवाद होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए एडीएम नम: शिवाय अरजरिया, सीएसपी गोहलपुर अखिलेश गौर, तहसीलदार श्याम चंदेले, थाना प्रभारी ओमती प्रफुल्ल श्रीवास्तव, थाना प्रभारी बेलबाग प्रियंका केवट, थाना प्रभारी हनुमानताल उमेश गोल्हानी, टूआईसी गोहलपुर शैलेन्द्र सिंह, पुलिस लाइन का अतिरिक्त बल एवं नगर निगम अतिक्र मण दस्ता प्रभारी सागर बोरकर अमले के साथ मौजूद रहे। 

ऑटो डील, वर्कशाप और आइक्रीम पार्लर बनाकर अवैध कब्जा

सीएसपी अखिलेश गौर ने बताया कि कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा एवं नगर निगम कमिश्नर आशीष वशिष्ठ के मार्गदर्शन में शातिर बदमाश शेखू कट्टा उर्फ कलकत्ता चश्मे वाला एवं बेटे सरताज के खास शूटर वसीम पेठा के विरुद्ध हत्या का प्रयास, बलवा कर शासकीय कार्य में बाधा जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। इसी तरह भूरे पहलवान का पुत्र गुड्डु उर्फ इरशाद, मोहम्मद इकबाल, रजिया बेगम, मोहम्मद रफीक उर्फ जन्ना पेन्टर, शेख रज्जब उर्फ रज्जू मिस्त्री, रमेश रैकवार, जितेन्द्र कुमार तिवारी, विजय चौधरी द्वारा नगर निगम कार्यालय के सामने स्थित नेहरू उद्यान से लगी सिविक सेंटर स्थित बेशकीमती जमीन लगभग 24 हजार 340 वर्गफुट जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए है, पर 15 लाख रुपए की लागत से अवैध कब्जा कर आईसक्र ीम, ऑटोडील/मोटर सायकिल रिपेयरिंग, वर्कशॉप आदि दुकान बनाकर लंबे समय से कारोबार संचालन कर रहे थे। संयुक्त टीम ने स्थाई एवं अस्थाई कब्जे तोड़ते हुए जमीन को कब्जा मुक्त कराया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.