राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते 5 पदक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सोलंकी ने किया सम्मान
एडीशनल एसपी श्री गौतम जी सोलंकी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुझे यहां आकर बहुत खुशी हुई है और यह संस्था बधाई के पात्र हैं जो 26 सालों से मंदसौर के खिलाड़ियों को निशुल्क सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दे रही है और यहां के बच्चे हर साल स्टेट नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर खेल कर गोल्ड सिल्वर ब्रांच मेडल अर्जित करते हैं मुझे बहुत खुशी है कि इस छोटे से शहर के बच्चों ने राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंदसौर जिला का नाम रोशन किया है और उन्होंने कहा कि आप हमेशा अपना लक्ष्य गोल बनाकर रखें जिससे सफलता आपको जरूर मिलेगी। खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5 पदक अर्जित किये। दिपेश पिता अशोक गहलोत (माली) गोल्ड मेडल, सोनू पिता ओमप्रकाश मेघवाल ब्रॉन्ज मेडल, साहिल पिता कैलाश बोरीवाल ब्रॉन्ज मेडल , कृष्णा पिता चन्द्रशेखर गड़िया ब्रॉन्ज मेडल, निलेश पिता महेश सेठिया ब्रॉन्ज मेडल सभी खिलाड़ियों को अतिथियों ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश जी भाटी, विजय जी कोठारी, जगदीश जी सोलंकी, अशोक जी माली, धर्मेंद्र सिंह रानेरा, शाहिद जी मंसूरी, राजू जी आर्य, शाहिद हुसैन, धवल कुमावत,शीतल राठौर ,वर्णिका सक्सेना, तनीषा केकुंदे द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन मन्दसौर के सचिव नेशनल रेफरी गगन कुरील ने किया व आभार जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश भाटी ने माना।

