Type Here to Get Search Results !

राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा 48.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा


श्रीगंगानगर । राजस्थान के श्रीगंगानगर में  पारा 48.1 डिग्री सेल्सियस तक  पहुंच गया। राजस्थान के बीकानेर, चुरु जैसे इलाकों में भी तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यूपी में सबसे गर्म शहर आगरा रहा, जहां पारा 45.5 डिग्री को छू गया। अजमेर में पारा 45.2 डिग्री रहा। दिल्ली के नजफगढ़ में तापमान 46 डिग्री के पार चला गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार को भीषण लू चली। नजफगढ़ में तापमान  46.1 डिग्री तक पहुंच गया। जफरपुर औऱ मंगेशपुर में भी तापमान 45.6 डिग्री और 45.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा था। पीतमपुरा में भी ऐसे ही हालात रहे और पारा 44.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सफदरजंग आर्ब्जवेटरी में तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया। 
भारत मौसम विभाग ने दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार को भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है और इसके लिए ऑरेंज अलर्ट  जारी किया है। जबकि रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 
सफदरजंग में शनिवार को तापमान  44 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। जबकि दिल्ली के कई इलाकों में पारा कल 47 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि बादलों के कारण थोड़ी राहत अगले हफ्ते दिल्लीवासियों को मिल सकती है। यह हीटवेव का पांचवां दौर है। मार्च में एक, अप्रैल में तीन के बाद दिल्ली गर्मी के सीजन में पांचवां भयंकर गर्मी झेल रही है। 
दिल्ली में पिछले 1-2 महीनों में न के बराबर बारिश के कारण अप्रैल ने गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अप्रैल 1951 के बाद से दिल्ली में दूसरी सबसे भयंकर गर्मी पड़ रही है। अप्रैल में औसत तापमान 40.2 डिग्री र






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.