प्रभारी मंत्री श्री डंग का 23 मई को बालाघाट आगमन
विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों में होंगें शामिल
बालाघाट - विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों में होंगें शामिल
मध्य प्रदेश शासन के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा एवं पर्यावरण मंत्री एवं बालाघाट जिले के प्रभारी मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग का 23 मई को बालाघाट आगमन हो रहा है। प्रभारी मंत्री श्री डंग 22 मई को शाम 6:00 बजे भोपाल से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस द्वारा गोंदिया के लिए प्रस्थान करेंगे और 23 मई को प्रातः 6:00 बजे गोंदिया पहुंचेंगे और वहां से प्रातः 7:00 बजे बालाघाट पहुंचेंगे मंत्री। मंत्री श्री डंग प्रातः 10:00 बजे सर्किट हाउस बालाघाट में आमजन एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे और प्रातः 10:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करेंगे । दोपहर 12 बजे वे जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे । दोपहर 2:30 बजे वे जिला पंचायत बालाघाट के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे । दोपहर 3:15 बजे वे जय स्तंभ चौक पर दो सड़कों के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे । मंत्री श्री डंग अपरान्ह 4:00 बजे लालबर्रा तहसील के ग्राम खमरिया में सर्राठी जलाशय नहर के जिर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन करेंगे । मंत्री श्री डंग सांय 6:00 बजे बालाघाट से गोंदिया के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां से रात्रि 7:30 बजे से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

