Type Here to Get Search Results !

2024 तक सड़क हादसों में 50 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य: नितिन गडकरी


सड़क हादसों में भारत को हर साल मानव संसाधन का सर्वाधिक नुकसान होता है। अंतरराष्ट्रीय सड़क संगठन  की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में 12.5 लाख लोगों की प्रति वर्ष सड़क हादसों में मौत होती हैं। वहीं, भारत में हर साल लगभग 1.5 लाख लोग रोड एक्सीडेंट में मारे जाते हैं। ये आंकड़े थोड़ा पुराने हैं, लेकिन सड़क दुर्घटना की संख्या में ज्यादा कमी नहीं आई है। यही वजह है कि सरकार सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सचेत हो रही है। वहीं, अब सरकार ने 2024 तक सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 50 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य रखा है।केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने 2024 तक सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 50 प्रतिशत की कमी लाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित मुद्दों को सामूहिक रूप से संबोधित करने के लिए हितधारकों को संवेदनशील बनाने पर भी जोर दिया।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.