Type Here to Get Search Results !

पीएम मोदी 16 मई को करेंगे नेपाल का दौरा


पीएम नरेन्द्र मोदी 16 मई को नेपाल  का एक दिवसीय दौरा करेंगे। मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय ने बताया कि नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा के निमंत्रण पर मोदी पड़ोसी देश का दौरा करेंगे।मंत्रालय ने बताया कि मोदी लुंबिनी में मायादेवी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके अलावा वह लुंबिनी विकास ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक समारोह को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री लुंबिनी मठ क्षेत्र में बौद्ध संस्कृति एवं धरोहर केंद्र के शिलान्यास समारोह में भी हिस्सा लेंगे। मंत्रालय के अनुसार, दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय बैठक भी होगी।गौरतलब है कि नेपाल में स्थानीय निकाय चुनाव के चलते भारत-नेपाल की सीमा को सील कर दिया गया है। दोनों देशों की सीमा अब 13 मई की शाम सात बजे आमजन के आवाजाही के लिए खोली जाएगी। नेपाल में 13 मई को निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है। मतदान के दिन किसी तरह की गड़बड़ी ना हो, इसीलिए सीमा को सील किया गया है।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.