Type Here to Get Search Results !

माही विज करेंगी बिग बॉस 16 में एंट्री


टीवी का पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने नए सीजन के साथ लौट रहा है। इस बार सलमान खान के इस रियलिटी शो का 16वां सीजन टेलीकास्ट होगा, जिसमें कंटेस्टेंट्स के तौर पर कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। दावा है कि जय भावनुशाली की पत्नी और अभिनेत्री माही विज इस बार 'बिग बॉस' में नजर आ सकती हैं। वहीं, इन सब खबरों पर अब खुद माही विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और सच्चाई बताई है।

माही विज ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने सलमान खान के 'बिग बॉस' में आने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'कभी किसी काम को न नहीं कहना चाहिए। लेकिन हां, अभी के लिए तो नहीं है। मैं अपनी बेटी तारा को छोड़ना नहीं चाहती हूं। वह अभी बहुत छोटी है।'

माही विज के पति जय भानुशाली भी 'बिग बॉस' में नजर आ चुके हैं। जय 'बिग बॉस 15' में दिखे थे, लेकिन फैंस ने उनके खेल को ज्यादा पसंद नहीं किया था। जय भानुशाली के खेल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए माही विज ने बताया कि उन्होंने ईमानदारी से अपना खेल खेला है और उन्हें जय के खेल पर गर्व है। अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे लगता है कि दर्शक बहुत ही भोले हैं और उन्हें जो भी दिखाया जाता है वह वहीं सच मान लेते हैं। मैंने शो को सातों दिन और हर घंटे देखा है। मुझे जय के खेल पर गर्व है। वह अपने आत्मसम्मान और गरीमा के साथ ‘बिग बॉस’ से बाहर आए।'






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.