Type Here to Get Search Results !

11 साल बाद फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगी अभिनेत्री शर्मिला टैगोर


अपने जमाने की दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मिला टैगोर एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने अभिनय का जलवा बिखेरती नजर आने वाली हैं। शर्मिला टैगोर करीब 11 साल बाद फिल्म 'गुलमोहर' से फिल्मों में वापसी कर रही हैं। शर्मिला टैगोर इस फिल्म में बत्रा परिवार की कुलमाता के रूप में नजर आएंगी। उनके साथ मनोज बाजपेई,अमोल पालेकर,सूरज शर्मा और सिमरन ऋषि बग्गा भी इस फिल्म में नजर आएंगे।फिल्म 'गुलमोहर' को लेकर शर्मिला टैगोर बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है, 'इस प्रोजेक्ट से जुड़कर मुझे बेहद खुशी हो रही है। शूटिंग के दौरान फिल्म के सेट पर भी पारिवारिक माहौल बन गया था। मैंने जब फिल्म की नरेशन सुनी तो तुरंत हामी भर दी, क्योंकि कहानी का पारिवारिक स्पर्श मुझे छू गया। ये एक खूबसूरत फिल्म हैं, जो दर्शकों को पसंद आएगी।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.