काशीपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक शादी समारोह में सीढ़ियों से फिसलकर गिर पड़े. इस दौरान साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें उठाया और फिर सभी आगे के लिए रवाना हो गए। उत्तराखंड में उधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित एक बड़े होटल में यह घटनाक्रम हुआ। जिले के काशीपुर में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश के भतीजे की शादी का प्रतिभोज कार्यक्रम रखा गया था. इसमें शरीक होने देश के कई राज्यों से बीजेपी के मुख्यमंत्री और बड़े नेता आए हुए थे. इन्हीं मेहमानों में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल थे। CM हाउस ने बताया कि शिवराज सिंह स्वस्थ हैं औऱ मंगलवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए निकल पड़े।
Breaking News
Loading...
