नगर की स्वच्छता के लिए सिटीजन द्वारा दिये फीडबैक में खरगोन
प्रदेश में चौथे स्थान पर खरगोन 31 मार्च 2022। स्वच्छ्ता सर्वेक्षण 2022 के लिए खरगोन नगर के लिए
नागरिको द्वारा दिये गए फीडबैक के आधार पर हमारा शहर टॉप 5 शहरों में आ गया है।
नगर पालिका सीएमओ श्रीमती प्रियंका पटेल ने बताया कि 30 मार्च को मध्यप्रदेश में अर्बन
लोकल बॉडी में चौथे नम्बर पर है। शहर की जनता द्वारा दिये गए फीडबैक के लिए
सीएमओ श्रीमती पटेल ने आभार माना है। साथ ही सीएमओ ने स्वच्छता के लिए अधिक
से अधिक फीडबैक अभी भी देने का आव्हान किया है। खरगोन शहर टॉप पर लाने के
लिए अभी भी समय है। टॉप 5 में बेगमगंज,गुना मंडीदीप, खरगोन और रायसेन शहर है।

