Type Here to Get Search Results !

वीसी के माध्यम से आवास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित



वीसी के माध्यम से आवास योजना की समीक्षा बैठक आयोजित

श्योपुर
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री उमाकांत उमराव की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा की गई। वीसी के दौरान निर्देश दिये गये कि तीसरी किस्त प्राप्त हितग्राहियों से आवास निर्माण शीघ्र पूर्ण करायें जायें। इसके अलावा दूसरी किस्त प्राप्त हितग्राहियों को तीसरी किस्त प्रदाय करने की कार्यवाही की जायें। साथ ही आवास प्लस एप में दर्ज हितग्राहियों की पात्रता एवं अपात्रता का सत्यापन कार्य समय सीमा में पूर्ण किया जायें। वीसी के दौरान श्योपुर एनआईसी कक्ष में एसीईओ जिला पंचायत श्री अजय उपाध्याय, जनपद सीईओ श्योपुर श्री सुधीर खाडेकर, कराहल श्री अभिषेक त्रिवेदी, परियोजना अधिकारी श्री पीएस राजपूत, श्री एसडी शर्मा सहित ब्लॉक कोर्डीनेटर उपस्थित थे।



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.