मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शहीद श्री अरुण शर्मा को श्रद्धांजली अर्पित की
कटनी (17 अप्रैल)- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सेना में पदस्थ आगर मालवा के शहीद श्री अरूण शर्मा को श्रद्धांजली अर्पित की है। जम्मू कश्मीर में पदस्थ श्री अरूण शर्मा मुठभेड़ में शहीद हो गए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि श्री शर्मा की वीरता, साहस और कर्त्तव्य-निर्वहन के लिए प्रतिबद्धता पर प्रदेश गौरवान्वित है।

.jpg)