Type Here to Get Search Results !

पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित




पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित

रायसेन, 07 अप्रैल 2022
ग्रीष्म ऋतु में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे के निर्देशानुसार जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिले के नागरिक पेयजल संबंधी समस्याओं के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर में स्थापित किए गए इस कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 07482-292040 पर सूचित कर समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं।
इस कंट्रोल रूम के सुचारू संचालन हेतु पीएचई विभाग की कार्यपालन यंत्री सुश्री श्वेता औचट को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही सहायता हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अनुरेखक श्री प्रकाश रैकवार तथा समयपाल श्री गोविंद विश्वकर्मा की ड्यूटी लगाई गई है। यह कर्मचारी प्रतिदिन प्रातः 09 बजे से शाम 06 बजे तक कंट्रोल रूम में उपस्थित रहकर हैण्डपम्प सुधार एवं पेयजल से संबंधित समस्या को दर्ज कर निराकरण किया जाना सुनिश्चित करेंगे।


*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.