प्रेक्षक श्री व्यास नेपानगर एवं खकनार पहुँचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण 2022 के कार्य का पर्यवेक्षण किया
बुरहानपुर /12 अप्रैल, 2022/- प्रेक्षक श्री अशोक कुमार व्यास ने आज नेपानगर नगर पालिका एवं जनपद पंचायत खकनार पहुँचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण-2022 के कार्य का पर्यवेक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री ज्योति शर्मा सहित अन्य अधिकारियों से चर्चा करते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
उल्लेखनीय है कि नगरीय निकायों एवं पंचायतो की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2022 की तैयारी के पर्यवेक्षण हेतु मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा बुरहानपुर जिला के लिए श्री अशोक कुमार व्यास रा.प्र.से. (सेवानिवृत्त) को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक श्री व्यास बुरहानपुर में 13 अप्रैल 2022 तक भ्रमण पर रहेंगे

