Type Here to Get Search Results !

ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर पर प्रशिक्षण आयोजित




ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर पर प्रशिक्षण आयोजित
 
 श्योपुर -कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में ई-ऑफिस प्रणाली से कार्य करने को बढावा दिया जा रहा है तथा सभी शासकीय कार्यालयों में उक्त पद्धति से कार्य हो, इस संबंध में प्रयास किये जा रहे है। साथ ही कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय और तहसील स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी श्री कपिल पाटीदार ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित ई-ऑफिस प्रणाली पर आयोजित प्रशिक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि एनआईसी सॉफ्टवेयर ई-ऑफिस प्रणाली से फाईलिग का कार्य तेजी से किया जा सकता है। अधिकारी और कर्मचारी किसी भी स्थान और समय पर फाइलिग का कार्य ऑनलाइन कर सकते है। साथ ही कौन सी फाईल किस स्तर पर लंबित है, इसकी मॉनीटरिंग भी वरिष्ठ अधिकारी कर सकेंगे।  


*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.