एसडीएम ने दिया विवाह सहायता योजना में लाभ के आदेश
शाखा लिपिक को कारण बताओं नोटिस जारी
श्योपुर - एसडीएम श्री लोकेन्द्र सरल द्वारा कन्या विवाह सहायता योजना में आवेदिका को लाभ देने संबंधी आदेश जारी करते हुए संबंधित शाखा लिपिक को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। आवेदिका श्रीमती जुगली बाई पत्नि श्री खेमराज रेंगर निवासी वार्ड 20 रेंगर मोहल्ला श्योपुर ने जनसुनवाई के दौरान एसडीएम को आवेदन प्रस्तुत किया था कि उसकी पुत्री कल्पना का विवाह संपन्न हुआ है, नगरपालिका श्योपुर में विवाह सहायता योजना का लाभ प्रदाय करने हेतु आवेदन दिया गया था। जिसे नगरपालिका द्वारा निरस्त कर दिया गया है। आवेदिका ने जनसुनवाई में उपस्थित होकर विवाह सहायता योजना में लाभ दिलाने की मांग की थी। उक्त आवेदन को एसडीएम श्री लोकेन्द्र सरल द्वारा अपील में दर्ज कर मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल के निमयों के तहत सीएमओं नगरपालिका श्योपुर को विवाह सहायता योजना में लाभ देने का आदेश जारी किया गया। इसके अलावा नगरपालिका के शाखा लिपिक श्री ओमप्रकाश आर्य को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। महिला जुगली बाई रेंगर द्वारा विवाह सहायता योजना में लाभ मिलने पर जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की गई है।

.jpg)