हिन्दू नव वर्ष के पहले दिन बड़ा फुहारा में बवाल
कचरे की गाड़ी में डाले भगवा ध्वज
जबलपुर। गुड़ी पड़वा हिन्दू नव वर्ष के पहले दिन नगर निगम कर्मचारियों द्वारा बड़ा फुहारा में लगे भगवा ध्वज हटाकर कचरे वाली गाड़ी में डालने से बवाल मच गया। हिन्दू संगठन ने विरोध प्रदर्शन कर भारी बवाल मचाया।