Type Here to Get Search Results !

कोरोना की चौथी लहर का अंदेशा, जबलपुर में पॉजिटिव व एक्टिव केस बढ़े

जबलपुर। देश के कई राज्यों में कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही सामान्य हो रही जिंदगी में चौथी लहर का अंदेशा है। दिल्ली, पंजाब में नए पॉजिटिव बढ़ने से सरकारों ने मास्क की अनिवार्यता कर दी है। जबलपुर में गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार 2 नए पॉजिटिव मिलने से एक्टिव केसों की संख्या 5 हो गई है। स्वास्थ विभाग ने 293 सेम्पल जांच के लिए भेजे थे वहीं स्वस्थ होने पर एक मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। इससे पहले बुधवार को भी एक नया पॉजिटिव केस मिला था। प्रशासन ने लोगों से सावधान रहने और कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने की अपील की है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.