Type Here to Get Search Results !

सामुहिक विवाह कार्यक्रम में शादी करने पर मिलेगा लाभ


सामुहिक विवाह कार्यक्रम में शादी करने पर मिलेगा लाभ

 
श्योपुर,मप्र भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल की विवाह सहायता योजना में हितग्राहियों को सामुहिक विवाह कार्यक्रम में शादी करने पर लाभ प्राप्त होगा। योजना अंतर्गत हितग्राहियों को हित लाभ मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के प्रावधान अनुसार प्रदाय किया जायेगा। श्रम निरीक्षक श्री ओपी शर्मा ने बताया कि मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की विवाह सहायता योजना में हितग्राहियों को सामाजिक न्याय विभाग की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले सामुहिक विवाह कार्यक्रमों में सम्मलित होकर विवाह करने पर हितलाभ प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले सामुहिक विवाह कार्यक्रमों के अतिरिक्त किसी भी प्रकार से विवाह करने पर मंडल की विवाह सहायता योजना अंतर्गत हितलाभ की पात्रता नही होगी। उक्त प्रावधान गत 15 अपै्रल 2022 से लागू किये गये है।


*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.