श्योपुर, - अपर कलेक्टर श्री टीएन सिंह की अध्यक्षता में सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर एसडीएम श्री लोकेन्द्र सरल, सिविल सर्जन डॉ आरबी गोयल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राकेश शर्मा, डीपीसी श्री पीएस गोयल, उपसंचालक कृषि श्री पी गुजरे, लोकसेवा प्रबंधक श्री योगेश पुरोहित, एमपीईबी के उपमहाप्रबंधक श्री विवेक छावरे, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत श्री पीएस राजपूत आदि अधिकारी उपस्थित थे। अन्य अधिकारी गूगल मीट के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
अपर कलेक्टर श्री टीएन सिंह ने बैठक में एमपीईबी, स्वास्थ्य, नगरीय निकाय, स्कूल शिक्षा विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा करते हुए शिकायतों का सकारात्मक निराकरण करने के निर्देश दियें। इस दौरान विधुत विभाग के उपयंत्री एवं एल-1 अधिकारी श्री संजय शाक्य, श्री तुलसीराम सल्लाम एवं श्री मिलनराज को निराकरण में प्रगति बढ़ाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी प्रकार सीएमओं विजयपुर को भी निर्देश दिये कि मार्च माह की 12 शिकायतों का निराकरण करने की कार्यवाही की जायें।
