Type Here to Get Search Results !

जबलपुर सांसद ने दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री से पांच शहरों के लिए नई उड़ान शुरू करने की रखी मांग

जबलपुर सांसद ने दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री से पांच शहरों के लिए नई उड़ान शुरू करने की रखी मांग

जबलपुर ।   लोकसभा में सचेतक और जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्री से कार्यालय में भेंट की। सांसद ने पांच शहरों के लिए नई उड़ान शुरू करने का मांग पत्र दिया। जिस पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा केंद्रीय मंत्री ने दिया है। सांसद राकेश सिंह के अनुसार विमान सेवा का विस्तार करने के लिए जबलपुर से सूरत, जबलपुर से कोलकाता, जबलपुर से वाराणसी, जबलपुर से जयपुर और रात्रि के वक्त दिल्ली से जबलपुर के लिए उड़ान सेवा शुरू करने का आग्रह किया गया। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक रुख रखते हुए शीघ्र इस दिशा में विचार करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जबलपुर में वायु सेवाओं को विस्तार दिया जाएगा।

लंबे समय से मांग

ज्ञात हो कि लंबे समय से ​जबलपुर से कोलकाता, सूरत और जयपुर के लिए उड़ान सेवा प्रारंभ करने की मांग की जा रही है। जबलपुर से बड़ी संख्या में व्यापारी और लोग घूमने और व्यापार के सिलसिले में इन शहरों में जाते हैं। यदि विमान सेवा प्रारंभ होगी तो न केवल बड़ी संख्या में लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी बल्कि व्यापार में बढ़ोतरी भी होगी।

अभी यहां के लिए है विमान सेवा

जबलपुर विमानतल से अभी दर्जनभर उड़ान है। जिसमें जबलपुर ​से दिल्ली, जबलपुर से मुबंई, जबलपुर से हैदराबाद, जबलपुर से बेंगलुरू, जबलपुर से पुणे, जबलपुर से इंदौर और जबलपुर से बिलासपुर के लिए उड़ान सेवा है। इसमें कई शहरों के लिए एक से अधिक उड़ानें उपलब्ध है। अब जबकि विमान सेवाओं का विस्तार हो रहा है और सुविधाएं भी एयरपोर्ट में बढ़ाई जा रही है ऐसे में जाहिर है कि लोगों का रूझान नए शहरों से मिवान सेवा शुरू होने का है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.