Type Here to Get Search Results !

लंबित प्रकरणों के परीक्षण एवं निराकरण के लिये तीन सदस्यीय समिति गठित





लंबित प्रकरणों के परीक्षण एवं निराकरण के लिये तीन सदस्यीय समिति गठित

जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर सात दिवस में कार्यवाही पूर्ण करने के दिये निर्देश

कटनी  - प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षणिक संवर्ग) सेवा शर्तें एवं भर्ती नियम 2018 के प्रावधान अनुसार कार्यवाही के लिये विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। जिसके परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी. सिंह ने 3 सदस्यीय समिति से परीक्षण कराये जाने एवं जिलास्तरीय पात्रता समिति की अनुशंसा के लिये परीक्षण समिति का गठन किया है। इस संबंध में जारी आदेश के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैलवारा कला कटनी के प्राचार्य राजेश अग्रहरीशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निटर्रा के प्राचार्य अनिल चक्रवती और शासकीय हाई स्कूल पुरवार कटनी के प्राचार्य आलोक पाठक को इस समिति में शामिल किया गया है।

            संबंधित समिति के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे नस्तियों के परीक्षण के लिये निर्धारित तिथि में उपस्थित होकर नस्तियों का परीक्षण करेंलंबित प्रकरणों की नस्तियां संकुल प्राचार्य से मंगाकर तथा कमियों की सात दिवस में पूर्ण कराकर जिलास्तरीय पात्रता समिति से अनुमोदन की कार्यवाही करेंगे।



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.