Type Here to Get Search Results !

लता दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड से सम्मानित होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी




लता दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड से सम्मानित होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर की स्मृति में स्थपित किये गए लता दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित होंगे। आज शाम 5 बजे मुंबई के षणमुखानंद हॉल में आयोजित लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।प्रधान मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी की आज वो इस सम्मान को प्राप्त करने मुंबई आ रहे हैं । उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वे लता दीदी के नाम से जुड़े इस सम्मान को प्राप्त करके बहुत आभारी हैं। लता दीदी ने हमेशा एक मजबूत  समृद्ध भारत का सपना देखा और राष्ट्र  के निर्माण में योगदान दिया

यह पुरस्कार महान गायक की स्मृति और सम्मान में स्थापित किया गया है। जिनका इस वर्ष की शुरुआत में मुंबई में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। पीएम मोदी ने महान गायिका लता मंगेशकर को मुंबई पहुंचकर श्रद्धांजलि दी थी। पीएम मोदी महान गायक लता मंगेशकर को अपनी बड़ी बहन मानते थे। इससे पहले मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक बयान में कहा था कि यह पुरस्कार हर साल उस व्यक्ति को दिया जाएगा। जिसने हमारे देश उसके लोगों और हमारे समाज के लिए पथप्रदर्शक, शानदार और अनुकरणीय योगदान दिया है। इस दौरान उन्होंने 11 अप्रैल को घोषणा करते हुए बताया था इस बार पीएम मोदी को इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को के अलावा यह पुरस्कार चार और कटेगरी में दिया जाएगा। अभिनेत्री आशा पारेख और अभिनेता जैकी श्राफ को सिनेमा में उनके योगदान के लिए मास्टर दीनानाथ स्पेशल ऑनर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।भारतीय संगीत के लिए राहुल देशपांडे को मास्टर दीनानाथ पुरस्कार ,संजय छाया को नाटक के लिए बेस्ट ड्रामा अवार्ड दिया जायेगा और मुंबई डब्बावाला को मास्टर दीनानाथ आनंदमयी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.