Type Here to Get Search Results !

गृहमंत्री शाह ने टेक्‍नोलाजी के इस्‍तेमाल पर दिया जोर




गृहमंत्री शाह ने टेक्‍नोलाजी के इस्‍तेमाल पर दिया जोर

भोपाल, केंद्रीय गृहमंत्री भोपाल में 48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस का शुभारंभ किया, इससेे पूर्व सुबह साढ़े दस बजे राजा भोज विमानतल पर उनका विमान पहुंचा । विमानतल पर मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा उनके कैबिनेट सहयागी नरोत्तम मिश्रा, उषा ठाकुर, विश्वास सारंग, बृजेंद्र प्रताप सिंह, कमल पटेल, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, वित्‍त मंत्री जगदीश देवड़ा और मंत्री बिसाहू लाल सिंह ने अमित शाह की आत्‍मीय अगवानी की। गृह मंत्री अमित शाह के साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा, केंद्रीय राज्‍य मंत्री प्रह्लाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते और एल मुरुगन भी भोपाल पहुंचे हैं। यहां से अमित शाह हेलीकाप्‍टर से कान्‍हासैया स्‍थित केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (सीएपीटी) के लिए रवाना पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्‍होंने शहीद जवानों को पुष्‍पांजलि अर्पित की और 48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया। सीएपीटी में कार्यक्रम के मंच पर सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी उनके साथ हैं।



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.