Type Here to Get Search Results !

पथराव में चल और अंचल सम्पत्ति की हुई क्षति जानकारी के लिए व्हाटसअप पर भी दे सकते है जानकारी-कलेक्टर



पथराव में चल और अंचल सम्पत्ति की हुई क्षति जानकारी के लिए व्हाटसअप पर भी दे सकते है जानकारी-कलेक्टर

खरगोन 14 अप्रैल 2022। रामनवमी के दिन शहर में तनाव की स्थिति के बाद हुए पथराव में नागरिकों को हुई आर्थिक क्षति की भरपाई के लिए जिला प्रशासन ने व्हाट्सप्प पर भी नुकसान की जानकारी देने की अपील की है। कलेक्टर ने कहा कि एक फार्म और शहर के तहसीलदार का व्हाटसअप नम्बर जारी किया है। जिसमें जानकारी भरकर व्हाटसअप की जा सकती है। तहसीलदार श्री योगेन्द्र मौर्य के व्हाट्सअप नम्बर 9425344101 पर जानकारी दी जा सकती है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी के निर्देशो पर बुधवार को ही शहर में सर्वे कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। जो लोग छूट गए है वे सर्वे कर रहे दल को भी जानकारी दे सकते है। इसके अलावा व्हाटसअप पर भी फार्म बहकर या प्रारूप के अनुसार जानकारी दी जा सकती है।



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.