स्वच्छता पखवाडा अंतर्गत प्रतियोगिताएं आयोजित
श्योपुर -स्वच्छता पखवाडा अंतर्गत जिला चिकित्सालय श्योपुर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गये। सिविल सर्जन डॉ आरबी गोयल ने बताया कि महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर आधारित रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिता तथा अस्तपाल में किये जाने वाले कार्यो पर आधारित प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मेडीसन वार्ड, द्वितीय पुरस्कार सर्जिकल ओटी तथा तृतीय पुरस्कार मेटरनिटी ओटी को प्रदान किया गया। निबंध प्रतियोगिता में नर्सिग ऑफीसर सुश्री वंदना पटेल को पुरस्कार दिया गया। प्रश्नमंच प्रतियोगिता में सुश्री लक्ष्मी माहौर नर्सिग ऑफीसर प्रथम स्थान पर रही। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ आरबी गोयल, आरएमओ डॉ प्रदीप शर्मा, क्वालिटी नोडल डॉ जितेन्द्र सिंह यादव, डॉ प्रियंका शर्मा, डॉ विकास सिंह एवं समस्त नर्सिग ऑफीसर उपस्थित रहें।

