स्वच्छता पखवाडा अंतर्गत परिसर की साफ-सफाई
श्योपुर - स्वच्छता पखवाडा अंतर्गत जिला चिकित्साल श्योपुर में परिसर की साफ-सफाई हेतु अभियान आयोजित किया गया। जिसके तहत पौधरोपण करते हुए बगीचें की साफ-सफाई का कार्य जिला चिकित्सालय के स्टॉफ द्वारा किया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रांगण की साफ-सफाई हेतु अभियान चलाया गया तथा चिकित्सालय में स्वच्छता संबंधी वातावरण निर्माण किये जाने हेतु लोगों को प्रेरित किया गया। स्वच्छता पखवाडा अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ आरबी गोयल, आरएमओं डॉ प्रदीप शर्मा, डॉ प्रियंका शर्मा, श्री विकास सिंह एवं अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।