गर्मी के चलते आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन समय में किया गया परिवर्तन
कटनी (12 अप्रैल)- लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन के समय में परिवर्तन करने के निर्देश प्रदान किए थे। कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देश पर जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों के समय में परिवर्तन किया गया है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग नयन सिंह ने बताया कि 30 जून तक केन्द्रों का संचालन सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक किया जाएगा। बच्चे सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक आंगनबाड़ी केन्द्रों में उपस्थित रहेंगे और कार्यकर्ता व सहायिका दोपहर 2 बजे तक पूर्व की भांति अभिलेखों का संधारण, गृह भेंट, सर्वे आदि का कार्य संपादित करेंगी।

