Type Here to Get Search Results !

आकांक्षी विकासखण्डों का होगा समुचित विकास



आकांक्षी विकासखण्डों का होगा समुचित विकास

प्रदेश के 50 चयनित आकांक्षी विकासखण्डों के संबंध में निर्देश जारी

कटनी - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर प्रदेश के चयनित आकांक्षी विकासखण्डों के समुचित विकास के लिए आकांक्षी विकासखण्ड योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग के उद्देश्य से प्रभारी अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। योजनाआर्थिक सांख्यिकी विभाग द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं कि प्रभारी अधिकारी अपने विकासखण्ड का तुरंत दौरा करें तथा निर्धारित संकेतकों के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर राज्य नीति एवं योजना आयोग को प्रस्तुत करें।

आकांक्षी विकासखण्ड योजना में लोक स्वास्थ्यमहिला-बाल विकासस्कूल शिक्षाजनजातीय कार्यकृषिखाद्य एवं नागरिक आपूर्तिसहकारितापशुपालनपंचायत एवं ग्रामीण विकासलोक स्वास्थ्य यांत्रिकीविज्ञान एवं प्रौद्योगिकीऊर्जानगरीय विकासतकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से संबंधित संकेतकों के आधार पर विकास का मूल्यांकन किया जाता है।

आकांक्षी विकासखण्ड योजना में प्रदेश के चयनित 50 विकासखण्डों में मुरैना जिले का पहाडगढ़भिण्ड का गोहदशिवपुरी के पिछोर एवं कोलारसटीकमगढ़ के पृथ्वीपुरजताराफलेरा एवं बलदेवगढ़पन्ना का शाहनगर एवं अजयगढ़सतना के मझगवां एवं रामपुर बघेलानरीवा के सिरमोरजवा एवं हनुमनाशहडोल के पाली 1 एवं जयसिंह नगररतलाम का बाजनाझाबुआ के थांदलामेघनगररानापुर एवं रामाधार के निसरपुरगंधवानीबाघतिरला एवं डहीखरगोन के झिरन्या एवं भगवानपुरामंडला के नारायणगंजनिवासबिछियामवई एवं घुघरीअनूपपुर का पुष्पराजगढ़अलीराजपुर के सोंडवाउदयगढ़अलीराजपुर एवं कट्ठीवाड़ाश्योपुर का विजयपुरश्योपुर एवं कराहलउमरिया के मानपुर एवं पालीकटनी के विजयराघोगढ़रीठी एवं ढीमरखेड़ा और डिंडोरी जिले के बजागमेहंदवानी एवं करंजिया विकासखण्ड शामिल है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.