आंगनवाड़ी सहायिका की अनंतिम चयन सूची जारी
महिला एवं बाल विकास परियोजना वारासिवनी के अंतर्गत तीन आंगनवाड़ी केन्द्रों में रिक्त सहायिका के पदों की पूर्ति के लिए विकासखंड स्तरीय चयन समिति द्वारा आवेदक महिलाओं की अनंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। इस अनंतिम चयन सूची पर 07 दिनों के भीतर कार्यालयीन समय में कार्यालय परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग वारासिवनी में दावे आपत्ति प्रस्तुत किये जा सकते है।
ग्राम थानेगांव के आंगनवाड़ी केन्द्र में सहायिका के लिए श्रीमती वर्षा गौतम को प्रथम वरियता प्रदान की गई है। इसी प्रकार ग्राम लालपुर केन्द्र में सहायिका के लिए कुमारी श्वेता पटले को प्रथम वरियता प्रदान की गई है। ग्राम बुदबुदा के आंगनवाड़ी केन्द्र में सहायिका के लिए कुमारी श्रद्धा मेश्राम को प्रथम वरियता प्रदान की गई है। इस अनंतिम चयन सूची पर यदि किसी को आपत्ति हो तो वे प्रमाण के साथ सात दिनों के भीतर दावे आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। समय सीमा में प्राप्त दावे आपत्तियों का निराकरण कर अंतिम चयन सूची जारी कर दी जायेगी।

