Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल से पीएमएवाय शहरी में एक लाख से अधिक हितग्राहियों को करेंगे हितलाभ वितरित रायसेन नगर पालिका कार्यालय में भी होगा कार्यक्रम का आयोजन


रायसेन - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में 27 अप्रैल को दोपहर 3 बजे कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र भोपाल में एक लाख से अधिक हितग्राहियों को 3900 करोड़ रूपये से अधिक के हितलाभ वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा 50 हजार से अधिक माध्यम से अंतरित की जाएगी। इक्कीस हजार से अधिक हितग्राहियों के गृह प्रवेश करवाया जाएगा और 295 नगरीय निकायों के 30 हजार नये हितग्राहियों के आवास का भूमि-पूजन किया जाएगा। रायसेन स्थित नगर पालिका कार्यालय में भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा व सुना जाएगा। साथ ही रायसेन नगरीय क्षेत्र के प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को द्वितीय एवं तृतीय किश्त का लाभ दिया जाएगा।
भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान नगर निगम भोपाल के हितग्राहियों को आवास आवंटन के आदेश वितरित करने के साथ ही विभिन्न नगरीय निकायों के हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा देश के हर नागरिक को पक्का आवास उपलब्ध कराने की कल्पना को मूर्त रूप देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का क्रियान्वयन प्रदेश में तेजी से करते हुए अभी तक पात्र हितग्राहियों को 9 लाख 25 हजार आवास स्वीकृत किये गए है। इनमें से 4 लाख 37 हजार आवास पूरे हो चुके हैं, शेष प्रगतिरत हैं।      
  

*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.