विदिशा, दिनांक 27 अप्रैल 2022
कलेक्टर श्री उमाशंकर भार्गव ने बुधवार को नटेरन तहसील कार्यालय परिसर का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री भार्गव ने तहसील कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में संधारित होने वाली पंजियों का भी अवलोकन करते हुए रिकार्ड दुरूस्ती के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हकलेक्टर श्री भार्गव ने निरीक्षण के दौरान तहसील कार्यालय में उपस्थित आमजनों से भी संवाद किया और उनका तहसील कार्यालय में कैसे आना हुआ है अर्थात कौन-कौन से काम उनके बकाया है इस संबंध में परिचर्चा कर संवाद स्थापित किया है। मौके पर मौजूद एसडीएम श्री विजय राय को भी आवश्यक निर्देश कलेक्टर के द्वारा दिए गए है।

.jpeg)
.jpeg)