Type Here to Get Search Results !

गाय का मांस खुले में फेकने से नाराज कांग्रेस नेताओं ने घेरा केंट बोर्ड दफ्तर

सीईओ से की मांग, मवेशियों के अंतिम संस्कार का हो इंतजाम
जबलपुर। केंटोनमेंट क्षेत्र से मृत मवेशियों को उठाने एवं अंतिम संस्कार के लिए एक निजी फर्म को ठेका दिया गया है। केंट बोर्ड ने जिस ठेकेदार को यह काम सौंपा गया है, वह मृत मवेशियों को उठाता तो है, लेकिन मवेशियों का अंतिम संस्कार करने में लापरवाही बरत रहा है। यह आरोप आज केंट बोर्ड कार्यालय पहुंचे कांग्रेस नेताओं और पूर्व केंट बोर्ड मेंबर्स ने लगाए। उनका कहना है कि मृत मवेशी मुख्य रूप से गाय के मामले में यह देखा जा रहा है कि ठेकेदार द्वारा ग्राम तिलहरी और छिवला में उनके अंग अवशेषों को फेंका जा रहा है। केंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष अभिषेक चौकसे ने बताया कि गाय हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है, लेकिन ठेकेदार मृत गाय के शव को लेकर जाता है। शव का चीरफाड़ कर उपयोग में आने वाले अंगों व हड्डियों को निकालने के बाद शेष मांस को वहीं छोड़ देता है। खुले में मांस को छोड़ देने से ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रामण तो फैलेगा ही। वहीं ठेकेदार द्वारा किया जा रहा यह कृत्य आपत्तिजनक है जबकि गायों के अंगोंका व्यवसाय करना पूर्णत: प्रतिबंधित है। कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने नवागत सीईओ अभिमन्यु सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए कहा, कि ठेकेदार द्वारा जो गाय के अंगों का व्यवसाय किया जा रहा है उसे बंद कराया जाए। वहीं मृत पशुओं के अंतिम संस्कार के लिए अन्य निकायों की भांति केंट में भी उचित इंतजाम किए जाए। इस अवसर पर केंट बोर्ड के पूर्व मेंबर अमरचंद बावरिया, किरण ठाकुर, राजीत यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद थे।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.