Type Here to Get Search Results !

कौशल विकास कार्यक्रम अंतर्गत निशुल्क प्रशिक्षण माटी कला बोर्ड द्वारा दिया जायेगा प्रशिक्षण





कौशल विकास कार्यक्रम अंतर्गत निशुल्क प्रशिक्षण
माटी कला बोर्ड द्वारा दिया जायेगा प्रशिक्षण

  श्योपुरमप्र माटी कला बोर्ड द्वारा वर्ष 2022-23 में कौशल विकास कार्यक्रम के तहत माटी शिल्पी एवं कारीगरों को जिला, संभाग, राज्य स्तर पर प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री राघवेन्द्र त्यागी ने बताया कि उक्त कौशल विकास कार्यक्रम के तहत कुम्हारी कार्य में संलग्न शिल्पियों तथा कारीगरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। ऐसे माटी शिल्पी और कारीगर जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष हो तथा कक्षा 5 उत्तीर्ण हो अपने आवेदन मप्र माटी कला बोर्ड के जिला पंचायत श्योपुर स्थित कार्यालय में 22 अपै्रल 2022 की शाम 05.30 बजे तक आवेदन जमा कर सकते है। आवेदन पत्र प्रारूप एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए उक्त कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।


*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.