Type Here to Get Search Results !

अंतर्राष्ट्रीय मातृ भूमि दिवस पर राज्य आनंद संस्थान करेगा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन



अंतर्राष्ट्रीय मातृ भूमि दिवस पर राज्य आनंद संस्थान करेगा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

कटनी - राज्य आनंद संस्थान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिवसों पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन प्रदेश स्तर पर किया जाता है। जिसके अंतर्गत 22 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय मातृ भूमि दिवस पर गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय मातृ भूमि दिवस पर संस्थान द्वारा संकल्प दिलानेहम सब अपनी पृथ्वी मां को कृतज्ञता व्यक्त करने क्या दे सकते हैंइस विषय पर पैनल डिस्कशनस्वच्छ पर्यावरण विषय पर स्थानीय संदर्भ व्यक्तियों के साथ मिलकर परिचर्चा का आयोजनधरती मां विषय पर पोस्टरस्लोगनचित्रकला प्रतियोगिताअनुभव शेयरिंगऐसे कुछ व्यक्तिगत प्रयासों की चर्चा जो हम प्रकृति पर अपने बोझ को कम करने के लिए कर सकते हैंधरती को प्रदूषण बचाने के लिए प्लास्टिक व अन्य सामानों के न्यूनतम उपयोग के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा।

            इसके अलावा जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के डिस्ट्रीक्ट प्रोग्राम लीडरमास्टर ट्रेनरआनंदम सहयोगीस्थानीय आनंद क्लब व आनंदकों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थीगृहणीव्यवसायीवृद्धस्वैच्छिक संस्थाएंयुवा वर्गकाउंसलरसमाजसेवीमोटिवेशनल स्पीकर्सशिक्षाविदविचारकों और बुद्धिजीवी वर्ग इत्यादि को शामिल किया जाएगा। 



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.