Type Here to Get Search Results !

प्रधानमंत्री आवास का कार्य पूरा कराने लगातार करें फील्ड का भ्रमण




प्रधानमंत्री आवास का


कार्य पूरा कराने लगातार करें फील्ड का भ्रमण

सीईओ जिला पंचायत ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश

कटनी-जिला पंचायत सभागार में ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद्र गोमे ने योजनाओं व गतिविधियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

            सीईओ श्री गोमे ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की पूर्णता पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए और कहा एक सप्ताह तक सभी सुपरवाइजर संबंधित ग्राम पंचायतों में लगातार विजिट करते हुए हितग्राहियों से संवाद स्थापित कर उन्हें आवश्यकतानुसार संसाधन उपलब्ध कराएं और आवासों की पूर्णता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि क्लस्टर वार ग्राम पंचायतों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर पीएम आवास की प्रगति बढ़ाने की आवश्यक कार्रवाई करें।

            सीईओ श्री गोमे ने वर्ष 2021- 22 में प्रदेश में सर्वाधिक पीएम आवास पूर्ण करने की श्रेणी में कटनी जिले को तीसरे स्थान प्राप्त होने पर सभी उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को बधाई दी और अच्छा कार्य करने पर सराहना भी की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समाधान को लेकर शिकायतकर्ता से संपर्क कर संतुष्टि पूर्ण निराकरण करानेसुदूर सड़क और सीसी रोड की प्रगति की वर्षवार जानकारी लेते हुए अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराते हुए सीसी जारी कराने के निर्देश दिए। साथ ही मजदूरी भुगतान अविलम्ब एनएमएमएस प्रणाली के माध्यम से कराने के भी निर्देश प्रदान किए।

सीईओ श्री गोमे ने शिकायतों की जांच स्थल निरीक्षण कर तथ्यात्मक व तकनीकी प्रतिवेदन के साथ प्रस्तुत करनेजलाभिषेक अभियान के अंतर्गत अमृत सरोवर का निर्माण जलभराव के अनुरूप निर्धारित मानकों का पालन करते हुए पूरा करानेकार्यों का चयन करते समय आसपास के कृषकों  को अधिक से अधिक लाभ दिलाने का प्रयास करनेग्राम पंचायतों के अपूर्ण कार्यो को 15 जून के पूर्व पूरा कराने के निर्देश बैठक में दिए। बैठक में परियोजना अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंहसहायक परियोजना अधिकारी उदय राज सिंह सीईओ विनोद पांडेय,राजेश नरेंद्र सिंहसुरेंद्र तिवारी सहित अन्य अधिकारी  मौजूद थे।



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.