Type Here to Get Search Results !

सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए परसवाड़ा के सीईओ को प्रशंसा पत्र

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री उमाकांत उमराव ने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद पंचायत परसवाड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयदेव शर्मा को प्रशंसा पत्र प्रदान किया है। माह मार्च 2022 की सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों के निराकरण की ग्रेडिंग में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को A+ ग्रेड प्राप्त हुआ है। प्रमुख सचिव ने अपेक्षा की है कि जनपद पंचायत परसवाड़ा का स्टाफ आगे भी ऐसे ही समर्पण एवं निष्ठा के साथ सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निराकरण करेगा।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.