Type Here to Get Search Results !

हार्ट अटैक के बाद रांझी अस्पताल में इलाज के लिए तड़पे व्यापारी की मौत

दो घंटे बाद पहुंचे ड्यूटी डॉक्टर,बेटियों ने जताया आक्रोश 

जबलपुर। अव्यवस्थाओं और डॉक्टरों की गैरमौजूदगी के लिखे कुख्यात रांझी के सरकारी अस्पताल में इलाज न मिलने से एक व्यापारी की मौत हो गई। बैल्डिंग का काम करने वाले व्यक्ति को हार्टअटैक के कारण उसकी बेटियां शासकीय अस्पताल लेकर पहुंची थी। मृतक की पत्नी एवं बेटियों ने बताया कि पड़ौसी व्यापारियों ने तत्काल अस्पताल भेजा था, लेकिन वहां बताया गया कि डॉक्टर उपलब्ध नहीं हैं। इलाज न मिलने के कारण मरीज की मौत हो गई। लोगों में आक्रोश इस बात है कि लगभग दो घंटे बाद ड्यूटी डॉक्टर राजेश राज जब पहुंचे तब तक मरीज की मौत हो चुकी थी। व्यापारियों के साथ वहां पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रामदास यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि रांझी की शासकीय अस्पताल में व्याप्त घोर लापरवाही का यह पहला उदाहरण नहीं है, यहां इससे पहले भी इलाज न मिलने से कई मरीजों की मौत हो चुकी है। यादव ने कहा कि इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक सहित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है तब भी डॉक्टर व दवाओं सहित उपचार की व्यवस्थाएं नहीं की गईं। इस घटना की जांच कराने की मांग करते हुए कांग्रेस ने कहा कि यदि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कार्रवाई नहीं करते तो रांझी में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.