अब सुबह 7.30 बजे से लगेंगे स्कूल आंगनबाडियों का समय भी बदला
श्योपुर, 07 अपै्रल 2022
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा ग्रीष्म ऋतु के दौरान वर्तमान में तापमान में वृद्धि होने से छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के दृष्टिगत रखते हुए श्योपुर जिलें में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों का समय प्रातः 07.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक नियत किया गया है। परीक्षाएं निर्धारित समयानुसार संचालित होगी।
इसी प्रकार आंगनबाडी केन्द्रों के समय में भी बदलाव किया गया है। गर्मी के मौसम में तापमान में हुई वृद्धि के चलते बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए आंगनबाडी केन्द्र का संचालन प्रातः 08 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जायेगा। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा उक्त आश्य के जारी आदेश के अनुसार आंगनबाडी केन्द्र खोलने का समय प्रातः 08 बजे, बच्चों को नाश्ता प्रदाय करने का समय प्रातः 09 बजे, बच्चों को भोजन प्रदाय करने का समय प्रातः 10.30 बजे नियत किया गया है। बच्चों की आंगनबाडी केन्द्र से छुट्टी का समय दोपहर 12 बजे रहेंगा। दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक आंगनबाडी कार्यकर्ता द्वारा गृह भेंट, अभिलेखों का संधारण एवं अन्य गतिविधियां पूर्ववत रहेंगी।