जिले के समस्त स्कूलों के संचालन का समय प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मिश्रा ने जारी किया आदेश
कटनी (6 अप्रैल)- वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु के कारण दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। दोपहर 12 बजे के पश्चात विद्यालय में अध्यापन कार्य होने से छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इसके मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट प्रियंक मिश्रा ने बुधवार को एक आदेश जारी करते हुये जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, सीबीएससी, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन का समय प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे के मध्य निर्धारित कर दिया है। जबकि परीक्षायें अपने निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही संचालित होंगी।

