60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पात्र नागरिकों को लगाया जाएगा प्रिकॉशन डोज
रायसेन, - राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मप्र द्वारा 18 अप्रैल से विकासखण्ड स्तर पर
स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर 60 वर्ष से अधिक
आयुवर्ग के ऐसे नागरिक जिन्होंने 18 जुलाई 2021 के पूर्व कोविड-19 का
द्वितीय डोज लगवाया था। वह 9 माह उपरांत प्रिकॉशन डोज हेतु पात्र है।
प्रदेश में अभी उक्त आयुवर्ग में 13.25 लाख नागरिक प्रिकॉशन डोज हेतु
पात्रता की श्रेणी में है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने 60
वर्ष से अधिक आयुवर्ग के समस्त नागरिकों से अपील है कि स्वास्थ्य मेलों
के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेते हुए कोविड-19
प्रिकॉशन डोज का टीकाकरण भी आवश्य कराये। इस हेतु अपना आधार कार्ड तथा
मोबाईल नम्बर साथ लाना जरूरी है।

