Type Here to Get Search Results !

राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए 5 मई तक आवेदन आमंत्रित




राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए 5 मई तक आवेदन आमंत्रित

कटनी  - युवाओं के लिए स्थापित कबीरशंकराचार्यगुरूनानकगौतम बुद्धरहीम राज्य सम्मान पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि पुरस्कार 1 जनवरी 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक अवधि में आवेदकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जाएगा। उक्त अवधि के उत्कृष्ट कार्यों के संबंध में प्राप्त आवेदन पत्रों को पुरस्कार के विचार की श्रेणी में रखा जाएगा।

            आवेदक अपने क्षेत्र में किए गए कार्यों का प्रतिवेदन मय प्रमाण पत्र के 5 मई तक जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग में शाम 5 बजे तक प्रस्तुत कर सकेंगे। पुरस्कार के के संबंध में विस्तृत जानकारी मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग की बेवसाइट  www.gad.mp.in/samman.htm पर प्राप्त की जा सकती है।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.