Type Here to Get Search Results !

अब 30 अप्रैल तक गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग करा सकेंगे किसान





अब 30 अप्रैल तक गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग करा सकेंगे किसान

कटनी  - राज्य शासन ने किसानों की सुविधा को देखते हुए समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग करने की तिथि 30 अप्रैल तक निर्धारित कर दी है। पूर्व में स्लॉट बुकिंग की तिथि 17 अप्रैल निर्धारित थी। किसान अब 30 अप्रैल तक संबंधित उपार्जन केन्द्र में गेहूं विक्रय के लिए स्लॉट बुकिंग करा सकेंगे।

            कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बताया कि कृषक स्वयं के मोबाइलग्राम पंचायतउपार्जन केन्द्रपर निशुल्क स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं। एमपी ऑनलाइनसीएससीलोक सेवा केन्द्रइंटरनेट कैफे पर प्रति स्लॉट बुकिंग का शुल्क 10 रूपये निर्धारित है। निर्धारित राशि से अधिक राशि किसी भी स्थिति में किसानों से न लेने के निर्देश दिए गए हैं। 




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.