Type Here to Get Search Results !

समर्थन मूल्य पर गेहूॅ विक्रय हेतु 30 अप्रैल तक करा सकते है स्लॉट बुक

 
                           

  
समर्थन मूल्य पर गेहूॅ विक्रय हेतु 30 अप्रैल तक करा सकते है स्लॉट बुक

रायसेनरबी विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर गेहूॅ विक्रय करने के लिए किसानों द्वारा स्लॉट बुकिंग किए जाने की अंतिम तिथि में वृद्धि करते हुए 30 अप्रैल 2022 तक निर्धारित की गई है। कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे द्वारा जिले के किसानों से अपने किसान पंजीयन पर गेहूॅ विक्रय के लिए wwww.mpeuparjan.nic.in पर अंतिम तिथि 30 अप्रैल के पूर्व अनिवार्य रूप से स्लॉट बुकिंग कराने की अपील की गई है। उल्लेखनीय है कि
रबी विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिये किसानों को गेहूं विक्रय हेतु wwww.mpeuparjan.nic.in पर स्लॉट बुकिंग की सुविधा दी गई है। कृषक को स्लॉट बुकिंग हेतु उपार्जन केन्द्र एवं दिनांक का चयन करने की सुविधा दी गई है, साथ ही कृषक द्वारा विक्रय हेतु लाई जाने वाली गेहूं की मात्रा भी दर्ज करने की सुविधा दी गई है।


*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.