विशिष्ट संस्थाओं में प्रवेश के लिए 29 अप्रैल को परीक्षा का आयोजन
रिक्त सीटों के लिए 25 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित
जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जिले में संचालित विशिष्ट संस्थाओं आदर्श आवासीय विद्यालय मलाजखंड, कन्या शिक्षा परिसर बालाघाट, परसवाड़ा, बिरसा में कक्षा 07 से 10 में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आगामी 29 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री राहुल नायक ने बताया कि आदर्श आवासीय विद्यालय मलाजखंड की कक्षा 08, 09 एवं 10 में अनुसूचित जनजाति की 01-01 सीट रिक्त है। इसी प्रकार कन्या शिक्षा परिसर परसवाड़ा में कक्षा 09 में 09, कन्या शिक्षा परिसर बालाघाट की कक्षा 09 में 06 एवं कन्या शिक्षा परिसर बिरसा की कक्षा 07 में 01 सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए रिक्त है। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए संबंधित संस्था के प्राचार्य को 25 अप्रैल 2022 तक आवेदन कर सकते है। प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल 2022 को प्रात: 10.30 बजे से होगी।

.jpg)