Type Here to Get Search Results !

किसान विज्ञान केंद्र में किसान मेला 26 अप्रैल को



किसान विज्ञान केंद्र में किसान मेला 26 अप्रैल को
श्योपुर - आजादी के अमृत महोत्सव अंर्तगत कृषि विज्ञान केंद्र बड़ौदा में प्राकतिक खेती विषय पर  एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन 26 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं केवीके प्रमुख डॉ. कायम सिंह ने बताया कि किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के तहत प्राकृतिक खेती विषय पर एक दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत जिले के 300 गतिशील कृषकों को प्राकृतिक खेती विषय में जागरूक करने के साथ ही भारतीय कृषि पद्धति, मोटे अनाज फसलो, तिलहन फसलों जैव फोर्टीफाइड फसलो आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा इन विषयों पर किसान एवं वैज्ञानिक संवाद आयोजित किया जाएगा।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.