Type Here to Get Search Results !

25 अप्रैल को जिला स्तरीय बंधक श्रम सतर्कता समिति की बैठक


 

25 अप्रैल को जिला स्तरीय बंधक श्रम सतर्कता समिति की बैठक

     आगामी 25 अप्रैल को जिला स्तरीय बंधक श्रम सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। यह बैठक कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 02 बजे से प्रारंभ होगी। पूर्व में यह बैठक 18 अप्रैल को आयोजित की गई थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से बैठक की तिथि परिवर्तित कर 25 अप्रैल की गई है। जिला श्रम पदाधिकारी सुश्री दामिनी सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय बंधक श्रम सतर्कता समिति के सदस्य पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कमलनगर बैहर के श्री बिरनसिंह धुर्वे, लांजी तहसील के ग्राम वारी के श्री धनीराम इनवाती, किरनापुर के श्री मनीष भिमटे, वार्ड नंबर-18 बालाघाट के श्री विजय कोठारी एवं धानीटोला-बुदबुदा के श्री अशोक मरार को बैठक में उपस्थित होने के लिए सूचना भेज दी गई है।


*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.