Type Here to Get Search Results !

जिले में 24 अप्रैल को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन



जिले में 
24 अप्रैल को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने दिये निर्देश

कटनी - कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने राष्ट्रीय पंचायत दिवस 24 अप्रैल को जिलेभर में व्यापक पैमाने पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

            विशेष ग्राम सभाओं में विकास के स्थानीयकरण के लक्ष्यों का संकन्प लिया जायेगा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने निर्देशित किया है कि ‘‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’’ अभियान के तहत जिले में 24 अप्रैल से एक मई तक संचालित होगा। इसके तहत विशेष ग्राम सभा में पीएम किसान के लाभान्वित कृषकोंपशुपालकों और मछली पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड बनाकर दिये जायें। केसीसी के कार्य को अभियान स्वरुप में एक मई तक चलाया जाये और जिन पात्र किसानों का केसीसी नहीं बना हैउनके किसान क्रेडिट कार्ड बनाया जायेगा। ताकि हर किसान को शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधायें मिल सकें। कलेक्टर ने ग्राम सभा में कृषिपशुपालन सहित मत्स्य विभाग ने ग्राम सभा में कृषिपशुपालन सहित मत्स्य विभाग के प्रतिनिधि को मौजूद रहने के निर्देश दिये हैं।

            कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अमले को निर्देशित किया है कि विशेष ग्राम सभा में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल ग्राम के विषयों पर चर्चा की जाये। साथ ही ग्रामीणों के विमर्श से नल कनेक्शन व निरंतर जलप्रदाय की उपलब्धता पर विशेष ग्राम सभा में चर्चा हो।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.